जमशेदपुर : आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इधर जमशेदपुर जिला परिषद भाग 15 की ओर से छोटा गोविंदपुर में निशुल्क मेरा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ब्रह्मानंद नारायणा के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दंत जांच, शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच की गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य परितोष कुमार ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य पर सभी का अधिकार है. (नीचे भी पढ़ें)
अव्यवस्थित जीवन शैली के कारण आए दिन लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में समय-समय पर उन्हें स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस तरह का जांच हर महीना किया जाएगा. खासकर महिलाओं में स्तन कैंसर के बढ़ते मामले को देखते हुए ऐसे जांच की जरूरत बढ़ गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि स्वास्थ शिविर में कुल 423 लोगों ने स्वास्थ जांच का लाभ लिया. आने वाले दिनों में इस प्रकार के कैंप का आयोजन गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्र के बस्तियों में निरंतर किया जाएगा. स्वास्थ शिविर को सफल बनाने में मुखिया राखी सिंह सरदार, पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा, मुखिया रंजीत सरदार, वार्ड ज्ञान पांडे, बी डी राय, रमेश अग्निहोत्री, जुगनू वर्मा, संजय सिंह, सीवी राजू, दिनेश सिंह, मिंटू हेंब्रम, विजय कुमार, निरंजन झा, आनंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, निकेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.












