जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने गुरुवार को अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय का उदघाटन किया. आवासीय कार्यालय के तौर पर इसका संचालन होगा. इस क्वार्टर को वर्ष 2007 से ही आवंटित किया गया था. अध्यक्ष बनने के बाद यह कार्यालय बनाया गया है. इस कार्यालय से कई सारे काम हो सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम पदाधिकारी और कमेटी मेंबरों का जमावड़ा लगा रहा. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उनको नये कार्यालय के लिए बधाई दी. इस दौरान अध्यक्ष के प्रति कमेटी मेंबरों का जुड़ाव और प्यार भी देखा गया.












