
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत स्टील स्ट्रिप कंपनी के ठेका मजदूर 35 वर्षीय पवन नामक मजदूर की कंपनी परिसर में दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मजदूर पर कंपनी परिसर में काम के दौरान ट्रक चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक घाटशिला का रहने वाला बताया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार 4 दिन पूर्व ही पवन ने यहां ठेका कर्मी के रूप में काम शुरू किया था. फिलहाल सूचना परिजनों को दे दी गई है. समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे. उधर गोविंदपुर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश देखा गया.












