रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या-18 मिल्लत कॉलोनी व बांग्लाटाड के दो घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ लाखों रुपए की सामग्री चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद शनिवार को पीड़ित परिवारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग किया है.जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 मिल्लत कॉलोनी निवासी सलीम अंसारी शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे भोजन करने के पश्चात सो रहे थे. इस दौरान कमरा का दरवाजा खुला हुआ था. जिसका लाभ उठाते हुए रात करीब 1:00 बजे चोर घर के अंदर प्रवेश किए और अलमीरा को खोलने के दौरान सलीम अंसारी का नींद खुल गया और वह चोर को पकड़ने की कोशिश किया. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने अलमीरा में रखें सोने का नेकलेस और एक मोबाइल लेकर फरार हो गए.(नीचे भी पढ़े)

शनिवार की सुबह सलीम अंसारी ने बताया कि चोरों ने अलमीरा खोलकर एक 70 हजार रुपए का सोने का नेकलेस और एक 8 हजार रुपए का मोबाइल फोन की चोरी किया है. जबकि अलमीरा में रखा अन्य चांदी के गहनों को छोड़ दिया गया है. वहीं दूसरी चोरी बांग्लाटाड निवासी अब्बास अंसारी के घर में हुई है. यहां चोरों ने घर में घुसकर एक करीब 10 हजार रुपए का मोबाइल फोन चोरी किया है. वही दोनों पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है. मालूम हो कि बांग्लाटाड में कुछ दिन पहले एक वाहन चालक के घर लाखों रुपए की चोरी हुई थी.











