सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के चांडिल के चौका में जंगली हाथी ने शनिवार सुबह शोच के लिए गए व्यक्ति की पटक-पटक कर जान ले ली. उक्त व्यक्ति बालीडीह निवासी राहीन मुंडा (42) है. स्थानीय लोगों के मुताबिक राहीन रोज की तरह शनिवार को भी शौच के लिए जा रहा था. इस दौरान झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने उसे पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं काफी देर तक उसका शव जंगल में पड़ा रहा. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका शव जंगल में पड़ा हुआ मिला. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग कार्रवाई करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं आगे की कार्रवाई करते हुए लोगों ने उसके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.












