रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर/मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आनंदपुर थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को नक्सलियों की गतिविधियां के बाबत गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में आनंदपुर एवं मनोहरपुर थाना की पुलिस टीम का गठन कर पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इसी क्रम में पुलिस को पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है.वहीं गिरफ़्तार तीनों पीएलएफआई सदस्यों के विरुद्ध आनंदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है.साथ ही सुसंगत धारा में गिरफ़्तार तीनों आरोपी को आज शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा चालान किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के मुताबिक़ज़िला पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस टीम आनंदपुर थाना गेट समीप विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान रात 8:15 बजे बाइक पर सवार तीन युवक ज़ीरो माइल की तरफ़ से भालडुंगरी आनंदपुर की ओर आता देखा गया.वहीं पुलिस ने बाईक सवार युवकों को रुकने के लिए इशारा किया.तभी बाइक पर जा रहे तीनों युवक पुलिस को देख भागने लगा.तथा तीनों युवक बाइक खड़ी कर भागने लगे.पुलिस टीम ने भाग रहे तीनों युवकों को पकड़ा. वहीं पकड़े गए युवकों से पूछताछ के दौरान उनके पास से दो अवैध लोडेड देशी सिक्सर एवं प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का पर्चा(छह) पीस,चंदा रसीद(आठ पीस)व तीन मोबाईल फ़ोन बरामद किया गया है.इसके साथ ही एक पल्सर बाईक(निबंधन संख्या ओडी 16 के 1883)भी बरामद किया है.












