रामगोपाल जेना/ चाईबासा:पश्चिम सिंहभूम जिला प्रमुख संघ की बैठक शानिवार को जिला परिषद सभागार में संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में पंचायतीराज व्यवस्था के अधिकार और प्रखंड के विकास से संबंधित एवं पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय पर चर्चा की गयी. संघ के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा को अपनी अपनी प्रखंड के समस्याओं से अवगत कराए. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रमुख को पूर्ण रूप से सहयोग नही करने की शिकायत की गई. कुछ प्रमुख को ऑफिस भी उपलब्ध नही कराया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने सभी प्रमुख की बातों को संज्ञान में लेते हुए कहा जिन प्रखंडों पर प्रमुख को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सहयोग नही किया जा रहा है इसकी शिकायत उपायुक्त से होगी. इस दौरान सभी विभागों के विकास से संबंधित चर्चा की गई. इस अवसर पर अनंतपुर प्रमुख दिलबर खाखा, मंझारी प्रमुख सुशीला बारी, हाटगम्हरिया प्रमुख नितन गागराई, जगन्नाथपुर प्रमुख बुदराम पूर्ति,नोवामुंडी प्रमुख पूनम गिलुवा, गुदड़ी प्रमुख सामी भेंगरा, तांतनगर प्रमुख चांदमनी सिरका, टोंटो प्रमुख अनिता बारी, सोनुवा प्रमुख नंदनी सोय उपस्थित थे.











