गालूडीह: गालूडीह के उल्दा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में प्रथम स्थापना दिवस 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक धूमधाम से मनाई जाएगी. इस अवसर पर मंदिर परिसर में महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा. कथावाचक के रूप में स्वामी हृदयानंद गिरि महाराज जम्मू से शामिल होंगे. विशेष आकर्षण में शिव के विभिन्न रूपों की 25 मूर्तियां व विशाल शिवलिंग 20 फीट का रहेगा. दशाश्वमेध घाट, महा आरती और अन्य प्रस्तुति दी जाएगी व पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा होगा.(नीचे भी पढे)

इस अवसर पर रूद्र पाठ एवं हवन यज्ञ प्रात 8:00 बजे से महाशिवपुराण कथा संध्या 5:00 बजे से आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में 15 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा, 17 अप्रैल को शिव शतनाम से अर्चना, 19 अप्रैल को शिव विवाह एवं 20 अप्रैल को गणेश जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन के लिए माता वैष्णव देवी मंदिर के पुजारी आचार्य राहुल शास्त्री के साथ मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा जगह-जगह जाकर भक्तों को निमंत्रण दिया जा रहा हैं.(नीचे भी पढ़े)
जिससे भक्त इस शुभ अवसर का लाभ उठाकर पुण्य के भागीदार बने आचार्य राहुल शास्त्री ने बताया कि प्रथम स्थापना दिवस काफी भव्य रूप से मनाया जाएगा. जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होंगे. कमिटी के सदस्य जादूगोड़ा, बहरागोड़ा और पश्चिम बंगाल के बंदूवान में जाकर भक्तों को निमंत्रण देकर इस स्थापना दिवस में शामिल होने का अवसर दिया गया.











