जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के सोनारी के कुम्हारपाड़ा ग्वाला बस्ती में रविवार को मकान बनाने के विवाद को लेकर मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए. इनमें से महेंद्र यादव की स्थिति गंभीर है. उनके सर में चोट लगी है. उनको एमजीएम में भर्ती कराया गया है. मकान बनवा रहे संजय कुमार ने बताया कि वह लोग अपने मकान की मरम्मत करा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
अपनी ही जमीन में छज्जा निकाला गया है. लेकिन अशोक यादव अपने साथियों के साथ आए और मारपीट करने लगे. इस मारपीट में नारायण यादव, विष्णु यादव, पिंटू यादव, सूरज यादव, सूरज यादव का लड़का अशोक यादव समेत कुल 15 लोग थे. इन लोगों ने पथराव भी कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
इस पथराव में संजय कुमार, भाई महेंद्र यादव और मां संजू देवी घायल हो गए है. महेंद्र यादव को ज्यादा चोट आई है. उसका सर फट गया है. सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











