जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन का 60 सदस्यीय साहित्यिक दल वाराणसी, अयोध्या सहित अन्य तीर्थों का पांच दिवसीय भ्रमण संपन्न कर बुधवार को जमशेदपुर लौटा. इस दौरान दल में शामिल साहित्यकारों ने वाराणसी, अयोध्या के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही वाराणसी एवं अयोध्या में साहित्यिक गोष्ठियां भी आयोजित की. (नीचे भी पढ़ें)
तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी व कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मेहता के नेतृत्व में यात्रा पर गयी टीम ने मुख्य रूप से सारनाथ, राम नगर किला, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दुर्गा कुण्ड, मानस मंदिर, गंगा आरती (दशाश्वमेध घाट), विन्ध्याचल धाम, काली खोह मंदिर, माँ अष्टभुजा देवी के साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला एवं निर्माणाधीन मंदिर के दर्शन के उपरान्त दशरथ भवन, कनक भवन, नन्दी ग्राम एवं सरयू आरती के दर्शन किये. (नीचे भी पढ़ें)
यात्रा में तुलसी भवन के उपर्युक्त पदाधिकारियों के साथ ही विद्यासागर लाभ, साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डॉ रागिनी भूषण,नीलिमा पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी व्यथित, सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक रचनाकार व उनके परिजन भी शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
साहित्यकारों के दल में अशोक पाठक ‘स्नेही’, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, नीता सागर चौधरी, माधवी उपाध्याय, अजय प्रजापति, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, उपासना सिन्हा, शकुंतला शर्मा, नीलांबर चौधरी, क्षमाश्री दुबे, डॉ उदय प्रताप ‘हयात’, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, निर्मला राव, अनीता निधि, शिप्रा सैनी, शशि ओझा ‘शशि’, उमा पाण्डेय, निवेदिता श्रीवास्तव, सरोज सिंह, सुधा प्रजापति, अन्ना अंजू, पूनम शर्मा ‘स्नेहिल’, संतोष कुमार चौबे, राजेन्द्र सिंह, जितेश तिवारी आदि शामिल थे. यात्रा के उपरांत नगर लौटने पर सभी ने इस यादगार यात्रा के लिए तुलसी भवन परिवार का आभार जताया.











