
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के पास सोमवार को एक ट्रक के चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई थी. इस घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ ने ट्रक चालक भोटे मुंडा को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी थी जिससे वह भी बूरी तरह से घायल हो गया था. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल चालक को भीड़ से छुड़ाकर जीप में बैठाकर चालक को उपचार कराने के लिए सीएचसी पहुंचा. इस दरमियान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस जिप को भी कुछ देर तक घेरे रखा था. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि चालक भोटे मुंडा के बयान पर थाना में दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ चालक पर जान लेवा हमला करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. श्री यादव ने कहा कि इस घटना में पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी.











