जमशेदपुर : आजसू पार्टी द्वारा गुरुवार को राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ राज्यभर के सभी जिलों मे सामाजिक न्याय मार्च निकाला गया. इनके द्वारा रैली निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता जमशेदपुर में आयोजित सामाजिक न्याय मार्च में शामिल हुए. इसका नेतृत्व पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर तरफ से जनता को ठगने का कार्य कर रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बेरोजगार को रोजगार या फिर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा इस सरकार ने किया था, जो आज तक सपना हैं. राज्य में अपराध चरम सीमा पर हैं. राज्य में खनिज सम्पदा की लूट मची हुई है. सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं और इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आजसू आंदोलन कर रही हैं. इस अवसर पर पूर्व विधायक राम चरण सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हइया सिंह, चंद्र गुप्त सिंह समेत काफी संख्या में आजसू कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.











