जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र की निर्मल बस्ती में गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए. निर्मल बस्ती के रहने वालों का कहना है कि जिस जमीन पर महतो बिरादरी के लोग दावा कर रहे हैं. उस पर कई साल से दुर्गा पूजा की जा रही है. साथ ही यहां ऑटो चालक अपना ऑटो खड़ा करते हैं और बैठते हैं. अब संतोषी महतो कह रही हैं कि यह उनके पूर्वजों की जमीन है. अगर यह उनके पिता की जमीन है, तो वह अपना कागजात दिखाएं. वह कागजात नहीं दिखा रही है और जमीन को पैकृत बता रही है. विदित हो कि भूमि विवाद को लेकर दो गुट आमने सामने आए और दोनों में जमकर बवाल हुआ. इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर सोनारी थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया गया. दोनों पक्षों को अपने अपने कागजात के साथ थाने बुलाया गया है.(नीचे भी पढ़े)

इधर सोनारी निर्मलनगर बस्ती में टीओपी के समक्ष वर्षों से चले आ रहे निर्मलनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के मैदान को अतिक्रमण करने के लिए असामाजिक तत्वो द्वारा बांस से घेर दिया गया.इसके बाद बस्ती वासियों व पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ काफी देर हो हंगामा भी हुआ. घटना की सूचना मिलते ही भाजयुमो नेता अभिषेक डे के नेतृत्व में निर्मलनगर बस्ती वासियों ने बैठक की. इसके उपरांत सोनारी थाने में जाकर ज्ञापन दिया. अभिषेक डे व समिति के अध्यक्ष नरेश बागती की अध्यक्षता में यह तय हुआ कि सोमवार के दिन उपायुक्त से मिलकर पूजा कमेटी अपना ज्ञापन सौंपेगी.











