चाकुलिया : गुरुवार को आठवीं बोर्ड का परीक्षा शुरू होते ही लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल है. गुरुवार को परीक्षा देने लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे विद्यार्थी राम चन्द्र नायेक जो उदाल मध्य विधालय का विद्यार्थी है गर्मी से बेहोश हो गया. राम चन्द्र नायेक को बार-बार उल्टी हो रही थी. विद्यार्थी को अस्वस्थ्य देख विद्यालय के शिक्षक तुरन्त गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र जाकर उल्टी का दवा लाकर खिलाया और ओआरएस पिलाकर उक्त बच्चे को स्वस्थ्य किया गया. मौके पर शिक्षक गोविन्द गोप और संदीप बेरा ने दवा लाकर खिलाया. मौके पर प्रखंड से बीपीओ सुभाष राणा, सत्यानंद प्रामाणिक, प्रधान शिक्षक बीएस नायेक, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, रायमोनी, अविनाश, अरूण कुमार, जानती मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.











