जमशेदपुर: 13 अप्रैल, गुरुवार को जिला बार संघ जमशेदपुर के सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्य से दूर रहे. इस बीच तदर्थ समिति जिला बार संघ जमशेदपुर के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबष्ट के नेतृत्व में लाइब्रेरी हाल में एक बैठक हुई. इस बैठक में तदर्थ समिति के सदस्य तापस कुमार मिश्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, जयप्रकाश, जितेंद्र कुमार सिंह, रंजन धारी सिंह, अक्षय झा, मिथिलेश सिंह, आनंद झा, नंदकिशोर झा, नंदकिशोर राय, मनप्रीत कुमार, गौरव पाठक समेत करीब 50 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में तदर्थ समिति के सदस्यों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात की और चंदन दूबे की गिरफ्तारी मामले के बारे में अवगत कराया. इसके बाद एसएसपी से मुलाकात कर मामले का जानकारी विस्तारपूर्वक दी. इसके बाद तदर्थ समिति के सदस्यों को एसएसपी प्रभात कुमार ने आश्वासन दिया. इसके बाद तदर्थ समिति ने आम सहमति के आधार पर 15 अप्रैल से सभी अधिवक्ता अपने काम पर लौटने का निर्णय लिया.











