जमशेदपुर : रोहिंटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोल्हान की टीम हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गई है. पूरी टीम सोमवार को सड़क मार्ग से रांची और उसके बाद रांची से ट्रेन के माध्यम से कुरुक्षेत्र जाएगी. विदित है कि ऑल इंडिया इंटर स्टेट यूनिवर्सिटी का आयोजन 20 से 27 अप्रैल के बीच कुरुक्षेत्र में होगा. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि केयू की क्रिकेट टीम ने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है. (नीचे भी पढ़ें)
टीम की कमान अमरदीप सिंह के हाथ में सौंपी गई है. टीम की बात करें तो इस बार केयू की टीम पिछले वर्षों के मुकाबले मजबूत दिख रही है, यही कारण है कि भुवनेश्वर में हुई प्रतियोगिता में टीम ने बहुत अच्छा प्रर्दशन किया था. जिसके फलस्वरुप रोहिंटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम ने क्वालिफाई किया. (नीचे भी पढ़ें)
जहां तक बात करे टीम की तो इसमें आशीष कुमार, भानू आनंद, मनीषी, हिमांशु कुमार प्रसाद, आदित्य सिंह, एम नवीन, नंदन कुमार, निहाल सिंह, जुनैद अशरफ, रवि शर्मा, राहुल पिंगुवा, कुमार करन और आयुष महंती शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार कुमार कुशाग्र और आर्नव कुमार प्रसाद का चयन भी कोल्हान टीम के लिए किया गया था. पर कुमार कुशाग्र ने इंग्लैण्ड में काउंटी क्रिकेट में शामिल होने के लिए अपना नाम वापस ले लिया, वहीं आर्नव कुमार ने निजी कारणों से प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया.













