चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में मां सरस्वती क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव शामिल हुई श्रीमती साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है.(नीचे भी पढ़े)
कमेटी ने मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी संस्कृति को संरक्षण करने का सराहनीय प्रयास किया है जिसके लिए उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों की प्रशंसा की. मौके पर टुलू साव, कमेटी के बबलू मुर्मू,जवाहर लाल गोप, उत्तम मुर्मू,मलय गोप, बासुदेव गोप, बकुल सोरेन, अनिल गोप समेत अन्य उपस्थित थे.













