जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका (जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र) पटमदा के डिमना डैम विस्थापितों के द्वारा विधायक मंगल कालिंदी का स्वागत समारोह सालदोहा जाहेरथान के करीब किया गया. ज्ञात हो कि पिछले 23 मार्च को विधायक मंगल कालिंदी ने डिमना डैम विस्थापितों के समस्या को विधानसभा में उठाया था. विस्थापितों की समस्या को निदान करने के लिए कहां था. इसको लेकर स्वागत समारोह सालदोहा में किया गया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि डैम बने 80 साल हो गये, लेकिन आजतक किसी विधायक ने विस्थापितों के मामला को विधानसभा में नहीं उठाया था. लेकिन उन्होंने विस्थापितों की समस्या को विधानसभा में उठाने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)

उम्मीद करते है कि इसका जल्द से जल्द निदान होगा. नहीं तों एकबार हमलोग सीएम से मुलाकात कर समस्या का निदान करने का निवेदन करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि जब टाटा से लड़कर हमलोग साकची में धरती आबा बिरसा मुंडा का 18 फीट की मूर्ति लगा सकते है तों हमलोग टाटा से बातचीत कर विस्थापितों के समस्या का समाधान भी निकालेंगे. इस मौके पर मदन मोहन सोरेन, दीपक रंजीत,विधान किस्कु, देवेन सिंह, हाकीम महतो, सोहन सिंह, मोहन सोरेन, विश्वनाथ सिंह, राजकुमार सोरेन, लव किशोर हांसदा, शंभू सिंह,रामेश्वर दास, शुक़ुर मुनि हांसदा,रायमनी बास्के,अंजना सोरेन,गुडू हांसदा, ललिता हंसदा, निमाई सिंह आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
डिमना डैम विस्थापित समिति का डिमांड
- डिमना डैम विस्थापितों के साथ 22 दौर का त्रिपक्षीय वार्ता जो बिना निष्कर्ष के बंद हो गया है उसे एकबार फिर से प्रारम्भ किया जाए.
- डिमना डैम विस्थापितों को चिन्हित कर सभी विस्थापितों को विस्थापित कार्ड बनाया जाए.
- सभी विस्थापितों को पूर्ण मुआवजा दिया जाए.
- टीएमएच में विस्थापितों को मुफ्त में इलाज का व्यवस्था किया जाए.
- विस्थापित क्षेत्र के दो पंचायत के लोगों को शिक्षा-स्वास्थ्य का व्यवस्था किया जाए.
- विस्थापित क्षेत्र में टाटा कंपनी का जितना भी विकास कार्य होगा सभी कार्य विस्थापित समिति को दिया जाए.
- डिमना डैम में नौका विहार का संचालन और मत्स्य पालन का अधिकार डिमना डैम विस्थापित समिति को दिया जाए.
- बिना ग्राम सभा में पारित किये टाटा कंपनी द्वारा कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए.
- डिमना डैम में पर्यटन का जिम्मा विस्थापित ग्राम सभा को दिया जाए.
- डिमना डैम का पानी को सिचाई के लिए लिफ्ट अरिगेश का व्यवस्था किया जाए.
- टाटा कंपनी का CSR का 2 प्रतिशत राशि डिमना डैम विस्थापित क्षेत्र में किया जाए.













