जमशेदपुर: एमजीएम के बड़ाबांकी मेन रोड पर रविवार को ईंट लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय गुरुपदो सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठे गुरुपदो के चाचा गुरचरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताते हैं कि गुरुपदो और उनके चाचा गुरचरण सिंह बाइक से बाल कटवाने बिरसानगर गए थे. वहां से लौट रहे थे.(नीचे भी पढे)
तभी बड़ाबांकी मेन रोड के किनारे बाइक को रोककर खड़े थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को टक्कर मार दी. जिससे गुरुपदो सिंह की मौत हो गयी. गुरुपदो किसानी का काम करते थे और इसी से अपना परिवार चलाते थे. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.











