जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी के चेक डैम के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है. अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने साकची थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों का कहना है कि हो सकता है नदी में नहाने के दौरान डूहने से उस व्यक्ति की मौत हो गई हो. व्यक्ति के बदन पर सिर्फ हाफ पैंट है. पुलिस शव की पहचान कराने की कवायद में जुटी है. वैसे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.












