जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला स्टूडेंट्स यूनियन ने बुधवार को पूरे कोल्हान में बंद का आह्वान किया है. इसी मद्देनगर जमशेदपुर के करनडीह चौक से सुंदरनगर तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी सड़क पर उतरे है और सड़क को जाम कर रखा है. वहीं इनका विरोध प्रदर्शन जारी है. बता दें कि राज्य सरकार की नियोजन नीति के विरोध में स्टूडेंट्स यूनियन ने बुधवार को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है. इस दौरान सिर्फ अपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर बाकी पूरा बंद रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुकरा हो, सुरेश हांसदा, संजीव कुमार मुर्मू, रुपाई मार्डी, लक्ष्मण बानरा, श्याम चरण मुर्मू, भूगलू हांसदा करनजीत हांसदा, सांगेंन बेसरा, आनन्द मुर्मू , संतोष सरदार, सुजीत सरदार, हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.




