जमशेदपुर : जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा इस वर्ष भी भीषण गर्मी के मद्देनज़र वाटर ऑन व्हील अभियान की शुरुआत की गयी. जिले के एसएसपी ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें जमशेदपुर शहर मे इन दिनों तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है जिससे आम जनता त्रस्त हैं. खासकर इस भीषण गर्मी में मजदूरी का कार्य करने वाले लोगों को शीतल जल की आवश्यकता होती हैं. इसी को ध्यान मे रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने वाटर ऑन व्हील्स की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत एक वाहन में ठन्डे पानी के कन्टेनर उपलब्ध होंगे जो शहर के विभिन्न इलाकों के सड़कों और चौक- चौराहों का भ्रमण करेगी और और जरूरतमंदों को नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराएगी. इस दौरान इन्होंने बेजुबान पशु- पक्षियों के लिए 200 पेयजल पात्र का भी वितरण किया, जिसे जगह- जगह पर रखकर उसमे पानी भरा जायेगा जो पशु पक्षियों की प्यास बुझाएगा. इस नेक कार्य के लिए जिले के एसएसपी ने मंच के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया.





