रामगोपाल जेना/चाईबासा:इनरव्हील क्लब की चाईबासा शाखा के द्वारा स्थानीय स्कॉट बालिका विद्यालय की किशोर बालिकाओं के मध्य स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता डॉ मानोसी संतरा ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले स्वास्थ्य संबंधित प्रमुख बातों से अवगत कराया.उन्होंने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में मासिक धर्म होना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जो महिलाओं की विशेषता होती है. जानकारी और सावधानी के द्वारा इस समय विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस समय पर शरीर को देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है.(नीचे भी पढ़े)

इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा मंजरी पसारी ने बताया कि किशोर उम्र में बालिकाओ के शरीर में कई जैविक बदलाव आते हैं, उन्हें किशोरावस्था में आने वाली शारीरिक बदलाव के बारे में जानना बहुत आवश्यक है. जानकारी के अभाव में घबरा कर वे उत्कंठा का शिकार हो सकती हैं. क्लब की प्राथमिकता है कि विभिन्न विद्यालयों के बालिकाओं को स्वास्थ संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान कर और उन्हें जागरूक बनाएं ताकि जैविक बदलाव से होने वाली मानसिक स्थिति का सामना वे आसानी से कर सकें.इस अवसर पर क्लब की सचिव देवयानी डे, आईएसओ शालिनी सर्राफ, प्रीति दोदराजका और संपादक श्वेता खुशबू दोदाराजका भी उपस्थित थे.




