हाता : हाता स्थित माता जी आश्रम में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बंगला भाषी लोगों को बंगला सिखाने के लिए कक्षा की शुरुआत की गयी. आश्रम के अध्यक्ष कृष्णपद मंडल ने सभी छात्र छात्राओं का बंगला सीखने की इच्छा जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने बंगला भाषा सिखाने का पहला क्लास लिया. श्री दे ने बच्चों को नैतिकता की भी शिक्षा दी. उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा के बिना चरित्र का निर्माण नहीं हो सकता, न ही कोई व्यक्ति एक अच्छा इंसान ही बन सकता है. उन्होंने सभी लोगों को अपनी मातृभाषा सीखने एवं उसे बचाये रखने की सीख दी. (नीचे भी पढ़ें)

आज बंगला भाषा शिक्षा के क्लास में निशा भकत, रिया मोदक, प्रियंका मोदक, ऋतु राय, बेबी रानी सरदार, चेतन मंडल, सुदीप कुमार मंडल, अभिषेक मंडल, अम्बिका मरल, द्वाणिका मरल आदि विद्यार्थी के रूप में उपस्थित रहे. यह शिक्षा निःशुल्क होगी, जिसके लिए कोई भी उच्छुक विद्यार्थी नामांकन करा सकता है. यह बंगला क्लास प्रति रविवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी.



