
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह चौक से तमोलिया जाने वाले रास्ते में नाला के पास सोमवार को लाल रंग के झोले में नवजात मिला है. सुबह मार्निंग वॉक जा रहे लोगों ने नवजात के रोने की आवाज सुनी. तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पारडीह चौक पर तैनात पीसीआर वैन के एएसआई दूध राम मौके पर पहुंचे और नवजात को झोले से निकालकर एमजीएम अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने नवजात के स्वास्थ्य की जांच की और नवजात को स्वस्थ पाया. पुलिस की निगरानी में नवजात का इलाज चल रहा है अभी तक पता नहीं चला है नवजात किसका है.



