पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाके के हाता स्थित रामगढ़ आश्रम के संस्थापक सदस्य समर विश्वास का निधन विगत 22 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना से हो गई. वे 66 वर्ष के थे. उनके आकस्मिक निधन से रामगढ़ आश्रम परिवार शोकाकुल है. उनको श्रद्धांजलि देने के लिए 27 अप्रैल को अपराह्न 5 बजे रामगढ़ आश्रम में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
सभी सदस्यों ने उनकी प्रतिकृति पर पुष्प प्रदान किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और भगवान से प्रार्थना की गईं. अध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने कहा कि समर विश्वास रामगढ़ आश्रम के एक संस्थापक सदस्य थे. आश्रम के विकास में उनका काफी योगदान रहा.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद चंद्रवती महतो, समाजसेवी सुनील महतो, दिलीप पांडा, राजेश मिश्रा, मधुसूदन भट्टाचार्य, सरोज मुखर्जी, अनिरुद्ध गोप, कृष्ण गोप, बबलू चौधरी, श्रीमन्त पांडेय , निताई महाकुड़, पंकज मंडल, अजित दास, सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, कमल कांति घोष, मोहितोष मंडल, राजकुमार साहू, अमल बिश्वास, अरुण नायक, बीरेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, शिव कुमार, शंकर गुप्ता, अपूर्व गुहा, मनोज राम, उत्पल गोप, चंद्रशेखर मिश्र, सुधांशु कुंडू आदि उपस्थित थे.











