जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला के पास मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह प्राथमिकी जानकी देवी ने दर्ज कराई है. इस मामले में जानकी देवी के आवेदन पर पुलिस ने गुरुवार को जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बुधवार को जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह ने एक अज्ञात के साथ मिलकर जानकी देवी के साथ मारपीट की थी और पिस्टल निकालकर धमकी दी थी.(नीचे भी पढ़े)
जानकी देवी का कहना है कि उनकी जमीन पर जीतेंद्र सिंह अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी मामले में जितेंद्र सिंह के आवेदन पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है. जितेंद्र सिंह के आवेदन पर पुलिस ने सूरज महतो, संटू महतो, जानकी और दिलीप महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें इन लोगों पर मारपीट कर सोने की चेन और 5 हजार छीनने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है.











