
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल की बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पहले साउथ बिहार से गिरने जमशेदपुर के व्यक्ति की मौत हो गई है. उक्त व्यक्ति रेलवे इंजीनियर आनंद कुमार है. जो जमशेदपुर के बागबेड़ा में रहता था. उनकी ड्यूटी चक्रधरपुर में थी, जहां वे प्रतिदिन ट्रेन से आना जाना करते थे. ()
घटना के बाद साउथ बिहार राजेंद्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 1 घंटे के लिए रोका गया था. 1 घंटे के बाद ट्रेन को वहां से रवाना किया गया. वही सूचना पाकर मृतक के परिजन चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंचे हैं.



