जादूगोड़ा : शनिवार को पोटका के पूर्व विधायक स्व सनातन मांझी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गयी. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम करनडीह स्थित मांझी भवन में आय़ोजित किया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. करनडीह मांझी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व सनातन मांझी के पुत्र बाबू मांझी ने कहा कि समाज के प्रति उनका योगदान व त्याग अविस्मरणीय है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर कई लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों को याद करते हुए लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की गई. इससे पूर्व उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी आनंद हेम्ब्रम, विरोध हांसदा, कान्हू मुर्मू, रॉयले जोजोवर, प्रताप पिंगुआ, पद्मिनी हांसदा, मानस सरदार, शुकरा हो, सुशील मार्डी समेत बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इसी तरह के कार्यक्रम पोटका के बालीजुड़ी व रसुनचोपा में भी आयोजित हुए, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.



