जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर हिंसा में जेल भेजे गये अधिवक्ता चंदन चौबे के पक्ष में जमशेदपुर बार एसोसिएशन एक्शन में है. एसोसिएशन के लोगों ने उनसे जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित केंद्रीय कारा गये. केंद्रीय कारा में उन लोगों ने जाकर अधिवक्ता से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कई तरह की बातचीत हुई और किस तरह गिरफ्तारी हुई, इसकी जानकारी ली गयी. इस दौरान जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने कहा कि वे लोग इस लड़ाई में उनके साथ है और उनके साथ जो कदम उठाये गये है, वह गलत है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उनको गलत तरीके से जेल भेजा गया है. एसोसिएशन ने कहा कि उनकी लड़ाई वे लोग जरूर लड़ेंगे.



