
घाटशिला के तीन छात्रों का चयन युविका में
घाटशिला : इसरो द्वारा स्कूली छात्रों के लिए 4 वर्ष से चलाए जा रहे युवा विज्ञानी कार्यक्रम युविका में घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के तीन छात्रों का चयनित हुआ हैं. किरण कुमार के पुत्र प्रतिक राज का चयन युविका में हुआ है. पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी प्रतीक राज से मिलने उनके आवास पहुंचे तथा प्रतीक राज को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर हीरा सिंह, आजाद बेरा, विक्रम साव, अनिल, अजय राज आदि शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

मुसाबनी में दो दिव्यांगों को वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन ने दिया स्मार्ट स्टिक
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत के बलियाडीह टोला निवासी अजीत लोहार और भागो सोरेन की आंखों की रोशनी कई वर्ष पूर्व चली गयी थी. जिसके बाद से वे दोनों देख पाने में असमर्थ थे. इसकी जानकारी नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी गयी. उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में दोनों दृष्टिहीन दिव्यांगों को वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन के माध्यम से स्मार्ट स्टिक प्रदान किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, समाजसेवी भुक्तु मार्डी, लिटा राम मुर्मू, दुला राम टुडू, हीरा सिंह, आजाद बेरा, अजय राज, सूरज, अनिल, पंचानन सोरेन, बधा हांसदा, सोमाय सोरेन, पेटो सोरेन आदि शामिल थे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

घाटशिला में दुकान में कार ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार घायल
घाटशिला : घाटशिला के नवाब कोटि के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार की दोपहर ग्रैंड आई 10 चलती कार संख्या जेएच05डीबी0730 ने दुकान में जाकर ठोकर मार दी. इस टक्कर से समीप में खड़े एक युवक को चोट लगी. आसपास के खड़े लोगों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए सिंह नर्सिंग होम भेजा दिया. मौके पर घाटशिला थाना के एसआई विकाश कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मुख्य सड़क को खाली करवाया एवं कार और मोटरसाइकिल को थाना ले गयी. (नीचे भी पढ़ें)

घाटशिला एसडीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगा दो दिवसीय कैंप, उमड़ी भीड़ – घाटशिला : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, रिन्यूअल करने और टैक्स संबंधी समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त विजया जाधव के आदेशानुसार जमशेदपुर परिवहन कार्यालय की ओर से शनिवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार कैंप लगने से काफी लोग पहुंच कर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रजंन ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र के लोगों को भी परिवहन कार्यालय आने-जाने में समय व्यर्थ न करना पड़े, इस उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कैंप में शामिल होकर समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की है.



