रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा के द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से बालू और गिट्टी का कारोबार कर रहे माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चक्रधरपुर के केनाल रोड में अवैध रूप से जमा किए गए गिट्टी और बालू को अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी की मौजूदगी में जब्त कर चक्रधरपुर थाना भेजवा दिया गया है. मालिक का पता नही चल पाया है, कार्रवाई जारी है.(नीचे भी पढ़े)

जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के केनाल रोड में अवैध रूप से भारी मात्रा में गिट्टी और बालू की जमाखोरी की गई थी. जिसकी सूचना चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा को मिली. सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जमा किए गए गिट्टी और बालू को जब्त कर लिया गया.



