शार्प भारत डेस्क : अक्सर शर्ट में देखा गया है कि पेन या डायरी रखने के लिए बाएं ओर पाकेट बनाया जाता है. इसके पीछे कि राज बहुत कम लोगों को ही पता है. दर्जी से पूछने पर भी वह सोच में पड़ जाते है कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है. तो आपको बता दे कि इसके पीछे केवल एक नहीं कई कारण है. कई कारणों से शर्ट में बाएं तरफ जेब बनाया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
पहला कारण है दाहिने हाथ का प्रयोग. अधिकांश लोग दाहिने हाथ वाले होते है. बहुत कम लोग बाएं हाथ से काम करने वाले होते है. दाएं हाथ का प्रयोग अधिक और बाये हाथ का प्रयोग बेहद कम होता है. यही कारण है कि जेब बाएं ओर बनायी जाती है. वहीं अब लौग अपनी जरूरत के हिसाब से जेब बनवाते है. कुछ लोग तो अपनी सुविधा अनुसार दोनों ओर ही जेब बनवा लेते है. (नीचे भी पढ़ें पूरी खबर)
वहीं वैज्ञानिकों की माने तो इसके पीछे कोई वैज्ञज्ञानिकी कारण नहीं है. यह सिर्फ पुरानी मान्यताओं के अनुसार चलते आ रहा है. वहीं इन मान्यताओं में लोगों द्वारा कई अन्य प्रयोग भी किये जा रहे है. वहीं अगर महिलाओं की बात करें तो उनके शर्ट में पहले जेब ही नहीं हुआ करता था. महिलाओं में जेब का चलन बहुत बाद आया है. पूर्व में लड़कियों के जींस में भी पाकेट नहीं दिया जाता था. वहीं उनकी आवश्यकता को देखते हुए जेब देने का प्रकलन शुरू हुआ.



