• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 26, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

saraikela vidhana sabha prakkalan samiti: आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति को लेकर विधानसभा की प्राक्कलन समिति गंभीर, जुस्को, सापुरजी एवं जिंदल के अधिकारी तलब

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


सरायकेला: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति शनिवार को सरायकेला- खरसावां दौरे पर पहुंची. समिति ने स्थानीय परिसदन में जिले के डीसी, डीडीसी समेत अन्य अधिकारियो के साथ बैठक की. बैठक में विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, आरईओ, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई, ऊर्जा, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व, खनन व जिला परिषद समेत अन्य द्वारा किए जा रहे कार्यों, कार्य प्रगति एवं समय सीमा के संबंध में विस्तार से समीक्षा किया.(नीचे भी पढ़े)

समिति के सभापति निरल पूर्ति ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता योजनाओं में गुणवत्ता व प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करने की है. इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत आमजन प्राक्कलन समिति को कर सकते है. शिकायतों पर त्वरित जांच कर करवाई जाएगी. जिले के सभी अधिकारियों ने अपने- अपने विभागों से संबंधित प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया. रविवार को विधानसभा की टीम विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेगी. समिति के सदस्य अमर कुमार बाउरी ने तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराने के निदेश दिए.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदक जो निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं कर रहे हैं उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को ससमय मिल सके. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति अंतर्गत किए जा रहे कार्य में सापूरजी, जिंदल एवं जुस्को द्वारा किए जा रहे कार्य प्रगति पर असंतुष्टता जताते हुए सभी योजनाओं के अद्यतन स्थिति के साथ विभागीय बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त दोनों नदी समीप बनाए जा रहे रिवेरिया हाउसिंग अपार्टमेंट के नक्शा, एनओसी समेत अन्य दस्तावेज समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए..(नीचे भी पढ़े)

समिति ने योजनाओं को प्राक्कलन के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने की बात कही. समीक्षा क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को हर घर जल योजना के तहत जिले में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण में गति देने को कहा. ग्रामीण कार्य विभाग, भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल आदि तकनीकी विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली. विभिन्न योजनाओं का प्राक्कलन राशि, खर्च हुई राशि, योजना की कार्य प्रगति, पूर्ण होने की समय की जानकारी ली.(नीचे भी पढ़े)

कई योजनाओं में निर्धारित समय से विलंब होने का कारण पूछा और आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. बैठक में समिति में सदस्य के रुप में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, पोटका के विधायक संजीव सरदार व चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी, जिले के डीसी अरवा राजकमल, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, डीएफओ आदित्य नारायण, एडीसी सुबोध कुमार, डीएओ विजय कुजूर, डीएसई चार्ल्स हेम्ब्रम, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार व जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में मरीजों के परिजनों से मनमाना किराया वसूलने को लेकर प्रबंधन ने की कार्रवाई, प्राइवेट एंबुलेंस की आवाजाही पर रोक
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में मरीजों के परिजनों से मनमाना किराया वसूलने को लेकर प्रबंधन ने की कार्रवाई, प्राइवेट एंबुलेंस की आवाजाही पर रोक

August 26, 2026
Jamshedpur eid milad un nabi : ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, ‘सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजा शहर
खबर

Jamshedpur eid milad un nabi : ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, ‘सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजा शहर

August 26, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में स्ट्रेचर को लेकर परेशान हुए परिजन, एम्बुलेंस में पड़े रहे मरीज
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में स्ट्रेचर को लेकर परेशान हुए परिजन, एम्बुलेंस में पड़े रहे मरीज

August 26, 2026
Next Post

Jamshedpur crime- मानगो में घर में घुसकर युवकों ने तोड़फोड़ कर की लूटपाट, दुष्कर्म का भी प्रयास

Jamshedpur corona update - जमशेदपुर में कोरोना के 6 नए मरीज मिले, जाने क्या है कोरोना अपडेट

Jamshedpur mango clash - मानगो के ईदगाह मैदान में युवकों के दो गुट भिड़े, एक घायल, एमजीएम में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News