जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के दाई गुट्टू में दरवाजा तोड़कर एक घर में घुसकर युवकों ने तोड़फोड़ की है. घर का सामान तोड़ दिया. कीमती साड़ी, पैसा, जेवरात आदि लूट लिया. यही नहीं घर में मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया. महिला ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग पहुंचे. तब यह युवक भागे. महिला ने शनिवार को मानगो थाने में मामले की शिकायत दर्ज की है.(नीचे भी पढ़े)
महिला ने इस मामले में अजय मुखर्जी, संजय मुखर्जी, जन्मेजय मुखर्जी, हिमांशु गिरी और अन्य 12 युवकों को आरोपी बनाया है. शिकायत होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला ने पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा है. (नीचे भी पढ़े)
इसमें दर्जनभर से अधिक युवक लाठी डंडा से लैस होकर एक घर का दरवाजा तोड़ते दिख रहे हैं. महिला ने पुलिस को बताया है कि जब यह घटना घटी तो उनके घर में उनके पति नहीं थे. महिला अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी. उसके पति टेंपो लेकर स्कूल गए थे.



