• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand agriculture progress – कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की अहम बैठक, पदाधिकारियों को दिया आदेश, किसानों का विश्वास जीते कृषि विभाग, किसानों को सरकार बनायेगी आर्थिक तौर पर समृद्ध

मई 17, 2023
in खबर, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़, राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पदाधिकारियों से कहा कि किसानों के प्रति उनमें एक कमिटमेंट होना चाहिए। उनकी हर समस्या, आपकी समस्या प्रतीत हो और उस समस्या के समाधान के लिए आप संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर काम करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो किसानों में आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि राशि का आबंटन और खर्च कर देना ही हमारा काम नहीं है, बल्कि किसानों की समस्याओं को करीब से देखने की जरूरत है. कृषि मंत्री श्री बादल हेसाग स्थित पशुपालन भवन के सभागार में इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कर्मशाला 2023 में राज्य के सभी जिला कृषि पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. श्री बादल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को ऐसे जिलों से सीखने की जरूरत है, जिस जिले में उत्कृष्ट तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है. कहा, हम राज्य के किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन हम किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में क्यों पीछे हैं, इसपर काम करने की जरूरत है. आंकड़े कहते हैं कि हमारे राज्य के 80 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन क्या हम 80 प्रतिशत किसानों को अपनी सभी योजनाओं से अच्छादित कर सके हैं? कभी मंथन कीजिएगा, तो आप पाएंगे कि आपको अभी भी बहुत काम करना है. किसानों को विभिन्न स्तर पर सभी योजनाओं का लाभ अगर नहीं मिलता है, तो पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य में बड़े वाटर रिसोर्स की जरूरत
कृषि मंत्री बादल ने कहा कि राज्य की जीडीपी में 14 प्रतिशत कृषि की भागीदारी है, जिसे हम 20 प्रतिशत तक ले जाना चाहते हैं. इसमें बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हमारे सहयोगी हैं, लेकिन हम इस बात का आकलन अभी तक नहीं कर सके हैं कि गैर सिंचित भूमि के लिए हमे क्या काम करने की जरूरत है. चेकडैम, खदानों के पानी से सिंचाई की जा सकती है. बड़े वाटर रिजर्ववायर बनाकर हम आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन उसके लिए पदाधिकारियों को योजना बनाकर काम करना होगा. एश्योर्ड इरिगेशन एरिया को बढ़ाना होगा.
किसानों को सांगठनिक तौर पर करें मजबूत
श्री बादल ने कहा कि किसानों के कल्याण के उद्देश्य से हमने चैंबर ऑफ फार्मर्स की परिकल्पना की थी, जिसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर नए लोगों को बैठना था और अधिकारियों को उसमें सदस्य बनाने की बात थी, लेकिन उसमें अब तक परिकल्पना के आधार पर सकारात्मक परिणाम नहीं मिले हैं. किसानों को प्रखंडस्तर पर व्यवस्थित कर कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, इसलिए सभी पदाधिकारी किसानों को सांगठनिक रूप से मजबूत बनाएं. 2019 से अब तक हमारे विभाग ने करीब 4500 करोड़ रुपये किसान कल्याण के लिए दिए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है. वहीं 5 लाख किसानों का लोन माफ किया साथ ही 9.38 लाख किसानों को पिछली सरकार से बकाया बीमा का लाभ भी दिलवाया. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत के तहत 3500 रुपये प्रति एकड़ प्रति किसान दिया गया. इतनी योजनाओं का लाभ मिलने के बाद भी किसान को अगर सरकार के कार्यों की जानकारी नहीं है, तो ये मान लीजिए कि किसान सांगठनिक रूप से आज कमजोर हैं। उन्हें मजबूत करने की जरूरत है. अधिकारी डीएमएफटी फंड का इस्तेमाल करें और योजनाएं तैयार कर किसानों के कल्याण के लिए काम करें.
किसानों की आर्थिक समृद्धि ही विभाग का लक्ष्य – कृषि सचिव
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि खरीफ और रबी दोनों ही फसलें काफी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन खरीफ अति महत्वपूर्ण है। राज्य में करीब 18 लाख हेक्टेयर भूमि पर खरीफ फसल होती है, जिसका ज्यादातर हिस्सा बारिश पर निर्भर है. खरीफ मौसम में पदाधिकारियों को ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत है, क्योंकि खरीफ झारखंड के जीवन का आधार है. तकनीक और पद्धति में बदलाव हो रहा है और मौसम भी लगातार बदल रहा है, तो आपको और हमें ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. कृषि से जुड़ी अनेक योजनाएं हैं. हम बीज से लेकर खाद, उपकरण, लोन, केसीसी सब कुछ किसानों को दे रहे हैं, तो आपको भी आगे बढ़कर उन्हें क्रियान्वित करना होगा। इस तरह का वर्कशॉप जिलास्तर पर भी हो, जिसमें कृषि विभाग की छोटी से छोटी इकाई को शामिल किया जाए साथ ही प्रगतिशील किसानों को भी शामिल करें. किसानों की जरूरत के मुताबिक उन्हें योजनों के साथ जोड़ें. हमारे पास कृषि विकास के लिए कई कल्याणकारी फंड हैं जिसके माध्यम से कृषि योजनाओं को कार्यान्वित किया जा सकता है. पदाधिकारी योजनाएं बनाएं, लेकिन याद रखें कि किसान का कल्याण ही विभाग का उद्देश्य है और किसान से राज्य और देश का कल्याण होगा.
साथी पोर्टल से बीज वितरकों को जोड़ें – चंदन कुमार
कृषि निदेशक चंदन कुमार ने कहा कि कर्मशाला का उद्देश्य खरीफ फसल को बढ़ावा देने के तकनीकी बिंदुओं पर फोकस करना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथी पोर्टल से बीज वितरकों को जोड़ें, उससे क्यूआर कोड जेनरेट होगा और वितरण में पारदर्शिता रहेगी. राज्य में नैनो फर्टिलाइजर की शुरुआत की गई है. साथ ही स्वायल हेल्थकार्ड सभी किसानों को मिले, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करना है. बीज किसानों के हाथ में पहुंचे, इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ें. कृषि विभाग के संयुक्त सचिव नवीन कुमार द्वारा कृषि पर आधारित लिखित कविता की पुस्तक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, कृषि निदेशक चंदन कुमार, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक पी के सिंह, अपर कृषि निदेशक फनींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सभी जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित खबरें

  • west singhbhum goilkera training- गोईलकेरा में किसानों को मिला तसर रेशम उत्पादन का प्रशिक्षण, 40 किसानों ने लिया भाग, आधुनिक तकनीक से तसर उत्पादन पर दिया गया जोर2 सितम्बर 2026
  • jharkhand farmers good news : नेतरहाट की नाशपाती ने पकड़ी संगठित बाजारों की राह, महिला किसानों को मिल रहा बेहतर दाम1 सितम्बर 2026
  • jharkhand cm in dawos : दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ग्लोबल रिटेल आउटलेट कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर ने की मुलाकात, किसानों और एसएचजी की महिलाओं के उत्पाद को वैश्विक पहचान देने की ओर झारखण्ड21 जनवरी 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: किसानझारखंड समाचाररांची समाचार
Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा
खबर

नवम्बर 26, 2026
Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

नवम्बर 25, 2026
Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत
खबर

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

नवम्बर 25, 2026
Next Post

Jamshedpur citizens news - झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की मेधा सूची के आधार पर आवेदनों की जांच समिति 18 से 20 मई तक जमशेदपुर में करेगी जांच, यह है प्रक्रिया

Jamshedpur marital case - कोर्ट के आदेश के बाद भी जुगसलाई की रहने वाली पहली पत्नी को साथ नहीं ले गया पति, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur police action - मानगो बस स्टैंड के पास महिला से छिनतई, पकड़ाया अपराधी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने हद कर दी. झारखंड के सिमडेगा पुलिस ने पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले...

Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

मेष राशिआज किसी आवश्यक कार्य के लिए पैसों की आवश्यकता होगी, जिसके लिए संभवतः आपको किसी से कर्ज लेना पड़...

Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को टाटानगर स्थित बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान, दक्षिण पूर्व रेलवे में...

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की...

Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर

Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय से मंगलवार शाम चहारदीवारी फांदकर...

Jamshedpur rape case : टेल्को में दुष्कर्म के आरोपी पिता गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur rape case : टेल्को में दुष्कर्म के आरोपी पिता गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात अभियुक्त गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बेटी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार...

Adityapur theft case : आदित्यपुर में बेबको कंपनी से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, 20 बैटरी के साथ 3 गिरफ्तार

Adityapur theft case : आदित्यपुर में बेबको कंपनी से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, 20 बैटरी के साथ 3 गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित बेबको कंपनी के प्लांट परिसर से बैटरी चोरी के मामले में आदित्यपुर पुलिस...

jamshedpur sikh samaj- टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत संचार में 25 लोग खालसा बने

jamshedpur sikh samaj- टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत संचार में 25 लोग खालसा बने

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु महाराज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव को समर्पित अमृत संचार में 26 सिख खालसा...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा

Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर

Jamshedpur rape case : टेल्को में दुष्कर्म के आरोपी पिता गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात अभियुक्त गिरफ्तार

Adityapur theft case : आदित्यपुर में बेबको कंपनी से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, 20 बैटरी के साथ 3 गिरफ्तार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News