जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम मानगो बस स्टैंड सड़क से छायानगर सीतारामडेरा निवासी पिंटू कुमार शर्मा अपनी पत्नी सावित्री कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में पीछे से दो स्कूटी सवार युवक इनकी पत्नी से पर्स छीन कर भाग गए. इस संदर्भ में लिखित आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त आशीष शर्मा को भुइयाडीह ग्वाला बस्ती, थाना सिदगोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कांड में छिनतई की गई पर्स को बरामद किया गया है. कांड में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद किया गया है.




