जमशेदपुर : झारखंड राज्य जनसेवक संघ द्वारा अपने 11 सूत्री लंबित मांगो को लेकर राज्य के सभी जिलों में अनिश्चित्कालीन धरना लगातार जारी हैं. इसके तहत जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष भी संघ की ओर से धरना दिया जा रहा है. धरने के माध्यम से इन्होने 2012 में नियुक्त सभी जिले के जनसेवकों को तत्काल एमएसीपी का लाभ दिये जाने, जनसेवक को पूर्व की भांति तकनीकी पद मानते हुए ग्रेड पे 4200 रूपए किए जाने, जनसेवक संवर्ग का पदनाम बदलकर क़ृषि प्रसार पर्यंवेक्षक या प्रखंड उप क़ृषि पदाधिकारी करने समेत कई मांगे इनके मांग पत्र मे शामिल हैं. धरने पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि ज़ब तक इनकी मांगे पूर्ण नहीं हो जाती तब तक इनका राज्य स्तरीय हड़ताल जारी रहेगा.



