No Result
View All Result
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अलीनगर स्थित मस्जिद-ए-हाजरा नूर में हज पर जाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे. इस मौके पर मस्जिद ए हाजरा नूर के सेक्रेटरी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मस्जिद कमेटी द्वारा हज पर जाने वाले जायरीनों को सम्मानित किया जा रहा है और हर साल यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इस साल जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से लगभग 320 जायरीन हज के लिए जा रहे हैं, जिनमें जमशेदपुर के कीताडीह के रहने वाले कारी इशाक अंजुम, आजाद नगर के रहने वाले अबुल कलाम आजाद, रानीकुदर के मोहम्मद यूसुफ, जुगसलाई के मोहम्मद मुस्तफा, भालूबासा के नेसार अहमद, धातकीडीह के मोहम्मद मुख्तार आलम, बीएच एरिया के अब्दुल रज्जाक, घाटशिला के शेख मुस्ताक, कपाली के मोहम्मद अनवर अली अंसारी समेत 320 जायरीन हज के लिए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दें कि हज करने में जायरीनों को लगभग 45 दिन लग जाते हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मस्जिद ए हाजरा नूर के सदर कौसर इमाम, मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद आरिफ, मस्जिद के खजांची मोहम्मद तफसीर, साथ ही मस्जिद ए हाजरा नूर के इमाम कारी मुस्ताक आरिफ, तबरेज खान, मोहम्मद तौहीद, अफरोज आलम, मोहम्मद हन्नान, गुलाम मुस्तफा, कीताडीह मस्जिद के पेश ए इमाम कारी इशाक अंजुम, मास्टर मजहर, युसूफ टीटी, डैमडूबी के अनवर कादरी समेत हज पर जाने वाले अन्य जायरीन शामिल थे.
error: Content is protected !!
No Result
View All Result