रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : गुरुवार दोपहर अचानक आयी तेज आंधी में सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है. पेड़ गिरने से अप एवं डाउन, दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. समाचार लिखे जाने तक रेल कर्मी गिरे पेड़ों को हटा कर ट्रैक खाली करने में जुटे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि सोनुआ में गुरुवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी में सोनुआ स्टेशन स्थित कई पेड़ रेल ट्रैक पर आ गिरे, जिसके कारण अप एवं डाउन दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गयीं. इसके कारण ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. रेल प्रशासन की ओर से ट्रैक पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. इसके बाद ही ट्रेनों का आवागमन दुबारा शुरू हो सकेगा.



