• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खेड़ुआ पंचायत में ग्रामीणों के साथ की बैठक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

बहरागोड़ा: सुझाव यात्रा के चौथे पडाव के क्रम में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा प्रखंड के खेरुआ पंचायत के दुधकुंडी, दारिशोल (हनुमान मंदिर), कोरारिया, खेरूआ, जयपुरा (शिव मंदिर), जयपुरा (बउल तल) गांव में लोगों के साथ बैठक कर वर्तमान की राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की और लोगो से पूछा कि पिछले तीन सालों के वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर उनकी क्या राय है और व्यवस्था मे सुधार हेतु उनका क्या सुझाव है? इस दौरान खेरुआ पंचायत के विभिन्न गांव में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके कार्यकाल के दौरान 21 से ज्यादा लागू हुई योजनाओं को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि हमने आपके खेरुआ पंचायत के लोगों की सहूलियत के लिए दूधकुंडी ग्राम में सिंचाई समरसेबल निर्माण, जयपुर हाट मैदान में ओवरहेड टैंक सह शौचालय निर्माण, खेरूआ शिव मंदिर से नियति नायक के घर तक 450 फिट पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम टुबली, टूबली सीमा से जयपुर सीमा तक 150 फीट पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम दूधकुंडी में पंचानन मुर्मू के घर से सुरेन मुर्मू के घर तक 300 फीट पीसीसी पथ निर्माण, दारिशोल हरिजन बस्ती में पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण, कडोरिया पिंटू सिंह के घर से आंगनवाड़ी तक 300 फीट पीसीसी पथ का निर्माण, जयपुर पुराना पंचायत भवन में पेयजल के लिए सौर ऊर्जा चलित ओवरहेड टैंक का निर्माण, दारीशोल स्वपन राणा के प्रदत जमीन पर सिंचाई समरसेबल निर्माण करवाए, जयपुरा संजय पाल के प्रदत जमीन पर सिंचाई समरसेबल निर्माण करवाया.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

डीएमएफटी ( कुणाल षाडंगी के अनुशंसा से) श्यामडिंगा में सौर ऊर्जा चालित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, ग्राम टूबली में सौर ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, दूधकुंडी गोप टोला में सौर ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, समसंडा में सौर ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, दूधकुंडी नायक टोला में सौर्य ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, हुदली में सौर ऊर्जा चालित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, हुदली नया टोला में सौर्य ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, दारीशोल मुची टोला में सौर ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, दारीशोल आदिवासी टोला बसस्टैंड में सौर ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, समसंडा में सामुदायिक भवन का निर्माण। (विधायक निधि से), जयपुरा में समुदायक भवन का निर्माण। (विधायक निधि से) और राज्य व राज्य के बाहर के अस्पतालों चिकित्सीय सहयोग खेरुआ गांव के सुरेंद्र राणा को अपॉलो हॉस्पिटल में स्पाइनल कॉर्ड ऑपरेशन की सहायता, शामसांड्रा गांव के दीपाली साव को ओपन हार्ट सर्जरी की सहायता, खेरूआ गांव के पिंटू पैडा के चाचा बिस्वजीत पैडा को कोरोना काल में ऑटो ऑक्सीजन मशीन की सहायता करवाने में सहयोग समेत कई कार्य किया गया है. उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा की आप बताए कि पिछले तीन सालों मे इस पंचायत मे कितने काम हुए जबकि सत्ताधारी दल के विधायक है.(नीचे भी पढ़े)
दूधकुंडी गांव में ग्रामीणों से बात करने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उनके यहां जंगली हाथियों के द्वारा गांव में बहुत तांडव किया जा रहा है जिसको लेकर फॉरेस्ट के तरफ से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। ना गांव में टॉर्च ना जंगली हाथियों को भगाने के लिए पटाखे का वितरण अभी तक नहीं हो पाया है. कुणाल षाडंगी ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए फॉरेस्ट के पदाधिकारी से फोन पर बात की और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।कुणाल षाडंगी ने कहा कि सत्ताधारी विधायक के कार्यकाल में दारीशोल गांव में अभी तक एक भी प्रधानमंत्री आवास किसी भी ग्रामीणों को नहीं मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि इस संदर्भ को लेकर उपायुक्त से बात करेंगे.इस दौरे के दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने खेडुआ गांव के दृष्टिहीन दिव्यांग मिथुन को उनको बल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तरफ से स्मार्ट स्टिक भी प्रदान किए. खेडुआ गांव निवासी पुटका नायक कुछ ही दिन पूर्व देहांत हो गया था आज खेडूआ गांव के दौरा करने के दौरान शोकाकुल परिवार से भी मिले. मौके पर विभास दास, दीपक महापात्र, संकर हालदार, मुखिया सुलेखा रानी सिंह,शिबू प्रधान, प्रदीप दास, पुरुषतम राणा, सूजन मन्ना, अविजीत दास, दीपक बारीक, दीपंकर महापात्र, आशीष मंडल, रामरंजन शाहू, अमरनाथ सिंह,अनिमेष शाहू, शांतनु सिंह,गोपाल राणा,बबलू पैरा, अमित डांडरिया, स्वपन राणा, अनूप राणा, पिंटू पैरा, सतप्रीत सिंह, पूर्णेन्दु आचार्य, धवल सेठ, सूर्या राव, संतोक सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police action : उलीडीह में हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद
खबर

Jamshedpur police action : उलीडीह में हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद

June 19, 2026
Renowned pandwani artist taruna sahu interview : पंडवानी गायकी को संभाल रही तरूणा साहू, स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रस्तुति देख की थी सराहना, जानिये एक मां, गायिका और आरपीएफ इन्सपेक्टर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली तरूणा की कहानी

Jamshedpur jdu : मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग
खबर

Jamshedpur jdu : मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

June 19, 2026
Next Post

Jamshedpur BJYM- बिरसानगर में भाजयुमो ने लगायी चौपाल, मोदी सरकार के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Jamshedpur red cross health camp : यूसिल के सहयोग से नरवा पहाड़ में दूसरा स्वास्थ्य शिविर सोमवार को, यूसिल के सीएसआर फंड के तहत होगी स्वास्थ्य जांच

Jamshedpur- अवैध रूप से क्लीनिक चलाने के मामले में उलीडीह थाने में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police action : उलीडीह में हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद

Renowned pandwani artist taruna sahu interview : पंडवानी गायकी को संभाल रही तरूणा साहू, स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रस्तुति देख की थी सराहना, जानिये एक मां, गायिका और आरपीएफ इन्सपेक्टर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली तरूणा की कहानी

Jamshedpur jdu : मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

Jamshedpur mango water project : मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति, लोगों को मिलेगी राहत

Jamshedpur kadma murder accussed surrenders : कदमा के गोरा हत्याकांड मामले में आरोपी विपुल यादव ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर, अधिवक्ता गौरव पाठक ने कराया आत्मसमर्पण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police action : उलीडीह में हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद

Renowned pandwani artist taruna sahu interview : पंडवानी गायकी को संभाल रही तरूणा साहू, स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रस्तुति देख की थी सराहना, जानिये एक मां, गायिका और आरपीएफ इन्सपेक्टर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली तरूणा की कहानी

Jamshedpur jdu : मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

Jamshedpur mango water project : मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति, लोगों को मिलेगी राहत

Jamshedpur kadma murder accussed surrenders : कदमा के गोरा हत्याकांड मामले में आरोपी विपुल यादव ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर, अधिवक्ता गौरव पाठक ने कराया आत्मसमर्पण

Jamshedpur no entry – जमशेदपुर में नीट री-एग्जाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, लगायी गयी नो इंट्री

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News