जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से यूसिल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत माइन्स क्षेत्र में सोमवार, 22 मई को इस वर्ष का दूसरा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा. नरवा पहाड़ के नजदीक कदमा आसेका भवन आयोजित होनेवाले शिविर में 3 चिकित्सकों सहित 10 सदस्यीय टीम ग्रामीणों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरुकता हेतु कार्य करेगी. शिविर का लाभ हितकू, कदमा, केडो, गोड़ाडीह एवं कुकड़ाडीह के ग्रामीण उठा सकेंगे. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)
365 अभियान की दूसरी कड़ी 23 मई को

: जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पीएसपीएल कम्पनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 365 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन अभियान की दूसरी कड़ी मंगलवार 23 मई को रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर ऑफिस में दोपहर 11 बजे नेत्र चिकित्सक डॉ जेएस बेदी के द्वारा नेत्र रोगियों के चयन के साथ होगा. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत के साथ ही 365 नेत्र ऑपरेशन के लिए नेत्र रोगियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और यह लगातार हर हफ्ते के मंगलवार को रेडक्रॉस ऑफिस में आयोजित होगी और नेत्र रोगियों का ऑपरेशन जुलाई महीने में मौसम अनुकुल होने पर शुरू किया जायेगा.



