चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे बाजपेयी नगर में रात के करीब 1:00 बजे एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी रात भर घूम घूम कर उत्पात मचाता रहा और लोग अपने घरों में दुबके रहे. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार उक्त हाथी हवाई पट्टी के जंगल से बाजपेयी नगर पहुंचा.(नीचे भी पढ़े)

वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने मशाल जलाकर हाथी को भगाया. विदित हो कि विगत दिनों भी एक हाथी नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के शटर को तोड़ने का प्रयास किया था और केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल की तार की जाली से घेराबंदी को कई जगह पर तोड़ दिया था. हाथी के सहर में प्रवेश करने से अब सहर के लोग भी काफी दहशत में है.











