
भुवनेश्वर : ओड़िशा केबालासोर के पास ट्रेन संख्या 12841 शालिमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12864 सर एम विश्वसरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ मालगाड़ी के हुए टक्कर की घटना में अब तक मारे गये लोगों की संख्या 400 तक पहुंच गया है. वैसे अधिकारिक तौर पर रेलवे की ओर से जारी किये गये बयान में बताया गया है कि अब तक 261 लोगों की मौत हुई है. यह बताया गया है कि 2 जून की शाम 6.55 बजे की यह घटना है. इस घटना में जानकारी दी गयी है कि 700 से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हुए है. घायलों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक अस्पताल ले जाया गया है. दोनों ट्रेन में यात्री भरे हुए थे, जिस कारण सबसे ज्यादा मौतें हुई है. शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. रेलवे लाइन को दुरुस्त करने की कोशिश तेज की गयी है. सारे ट्रेनों के डिब्बे को हटाने का काम भी अब तक पूरा नहीं हो सका है. इसको लेकर एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे
देश के सबसे बड़े रेल हादसा की जानकारी लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार की अहले सुबह ही पहुंच गये थे. वहीं, इस घटना के बाद दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पहुंच गये. वे वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और घायलों को देख़े भी गये है. घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को उन्होंने खुद देखा और राहत कार्य में लगी टीम का हौंसला बढ़ाया है. मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. (नीचे भी पढ़ें)

रेलवे ने 10 लाख रुपये मुआवजा घोषित किया, राशि बढ़ायी जा सकती है
देश में हुए बड़े रेल हादसा में मारे गये लोगों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं, घायलों को दो दो लाख रुपये देने की घोषणा कर दी गयी है. इसको लेकर कई घरों में शोक का माहौल है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटानगर रेलवे से डीआरएम का स्पेशल ट्रेन रवाना
टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे के विभिन्न विभागों के करीब 300 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम स्पेशल ट्रेन लेकर राहत कार्य को लेकर बालासोर के लिए रवाना हो गये है. डीआरएम और एडीआरएम पहले से ही रवाना हो गये थे. इस बीच कई ट्रेनों को टाटानगर से ही डाइवर्ट कर दिया गया है. उत्कल एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भी डाइवर्ट कर चलाया जा रहा है. यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
रेलवे ने कई ट्रेनों को किया डाइवर्ट-रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 31 ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया है जबकि कई ट्रेनों को रदद कर दिया गया है. इसके लिए सूची जारी कर दी गयी है. सौ से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया.











