जमशेदपुर : जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर में शनिवार को लॉयर्स डिफेंस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अधिवक्ता दिलीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष सह राज्य बार कौंसिल वेलफेयर कमेटी के अंतर्गत पेंशन स्कीम के सदस्य परमजीत कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके साथ झारखंड प्रदेश बार कौंसिल की ओर से बनाये गए दूसरे सदस्य अक्षय कुमार झा भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सर्वप्रथम अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर शुक्रवार को ओड़िशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मृत रेल यात्रियों तो श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा केंद्रीय कानून मंत्रालय के निर्णय के अनुरूप (पत्र संख्या बीसीआइ/2577/2023) एक प्रपत्र निर्गत किया गया, जिसमें सभी राज्य बार कौंसिलों को संबंधित जिला बार कौंसिलों से अधिवक्ताओं की सूची आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनका मेडिकल इंश्योरेंस एवं टर्म लाइफ इंश्योरेंस कराया जा सके. इस विषय पर लॉयर्स डिफेंस के सभी अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द जिला बार संघ की तदर्थ समिति को ज्ञापन सौंप कर अधिवक्ताओं की सूची तैयार करने का निवेदन करने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस बैठक में उपस्थित अधिवक्ता अनंत कुमार गोप, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार झा, पंकज कुमार गुप्ता, केशव कुमार सिंहस नवीन प्रकाशस राजकुमार दास, महेंद्र कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह, अमित कुमार, रमन जी ओझा, विनोद कुमार मिश्रा, चंदन कुमार यादव, राजीव रंजन, रवींद्र कुमार, जगन्नाथ सहित 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद रहे.











