
रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाने का काम करती हैं.यह बातें जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी सह बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहीं. वे कोल्हान दौरे पर सोनुआ के वन विश्रामगार परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दल यूनाइटेड के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा की केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है. आउट सोर्सिंग के जरिए लोगों को नौकरी में लिया जा रहा है. दिन प्रतिदिन तेजी से महंगाई बढ़ रही है. जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम में अत्यधिक वृद्धि होने के बावजूद भाजपा के नेता कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में पार्टी के वरीय नेता दौरा कर रहे हैं. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं. आगामी चुनाव में किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में आने नहीं दिया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सह जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि क्षेत्र में बंद पड़े ट्रेनों के परिचालन के लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा.साथ ही चिरिया माइंस में मजदूरों की समस्या को लेकर मजदूरों को संगठित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने घर के बाहर पार्टी का झंडा अवश्य रूप से लगाए, यही हमारी पहचान है. समर्पण भाव से कार्यकर्ता काम करें, निश्चित तौर पर हमें जीत मिलेगी. इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार,जेडीयू नेता संजय सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र महतो, जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा,जेडीयू से मनोहरपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डिंपल मुंडा, रीता सोरेन,सत्येंद्र अंगरिया ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही. इस मौके पर दिनेश सांडिल, सीताराम मुंडा के अलावे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

बिंजू पंचायत के मुखिया समर्थकों के साथ जेडीयू में हुए शामिल:जेडीयू के सोनुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आनंदपुर प्रखंड के बिंजू पंचायत के मुखिया ज्योति सिंह अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए. जहां मंच पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने उनका पार्टी में स्वागत किया.











