जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को भी तेज धूप और उमस से लोगों को काफी परेशानी हुई. इस दौरान 3.30 बजे तक आर्द्रता 71 फीसदी रिकॉर्ड किया गया. इसी कारण जमशेदपुर में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. वहीं जमसेदपुर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं रविवार को भी मौसम सामान्य रहेगा और बारिश होने की उम्मीद कम है. इस दौरान तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. रविवार को भी लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा.











