जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित जुस्को स्कूल के कुडी महंती ऑडिटोरियम में आगामी सोमवार, 5 जून से तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. शहर के प्रतिष्ठित गोयल परिवार की ओर से हो रहे इस अनुष्ठान में ब्यास पीठ पर विराजमान उज्जैन निवासी जडीवन प्रबंधन गुरु पं विजय शंकर मेहता श्रीमद्भागवत पर प्रवचन करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
प्रति दिन अपराह्न 3 से सायं 6 बजे तक चलने वाले इस प्रवचन के प्रथम सत्र में सोमवार को पं विजय शंकर मेहता परिचय के उपरांत महाभारत, मनु-शतरूपा की संतान कथा एवं अजामिल प्रसंग पर व्याख्यान देंगे. मंगलवार, 6 जून को दूसरे सत्र में पंडित जी नृसिंह अवतार, गृहस्थी के प्रश्न, समुद्र मंथन, श्रीराम कथा एवं श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाएंगे. इसी तरह तीसरे सत्र में बुधवार, 7 जून को वे ब्रज लीला, कंस वध, श्रीकृष्ण विवाह, स्वधाम गमन की कथा पर प्रवचन करेंगे, जिसके बाद कथा विश्राम लेगी. इसके पश्चात कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति होगी.











