सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोड़ा के समीप शनिवार देर रात दो बाइक सवारों के बीच हुए सीधी टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हुए हैं. घटना के करीब 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची जिससे एक युवक बेहोशी की हालत में बीच सड़क पर पड़ा रहा, जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत धानचटानी गांव निवासी सरोज महतो अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 05 सीडी- 5655 से राजनगर के भरतपुर गांव बारात में शामिल होने जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान जामजोड़ा के समीप ग्लैमर बाइक संख्या जेएच 05 एवाई- 9113 से सीधी टक्कर हो गई. जिसमें दोनों ही युवक घायल हो गए. ग्लैमर सवार युवक की पहचान जिलिंगोडा निवासी राजेश मुर्मू (29) के रूप में हुई है. वह बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है. उधर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गम्हरिया थाने को दे दी है.












