जमशेदपुर : बालासोर के ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि की ट्रेनों को डाइवर्ट कर चलाया जा रहा है. इसके तहत ट्रेन संख्या 22502 न्यू तिनसुकिया बेंगलुरू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भट्टानगर, खड़गपुर, टाटानगर,चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा होते हुए बेंगलुरू गई. वहीं, ट्रेन संख्या 22824 न्यू दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल, सीनी, चक्रधरपुर,राउरकेला व झारसुगुडा होते हुए भुवनेश्वर की ओर रवाना हुई. ट्रेन संख्या 18420 जयनगर पुरी एकसप्रेस परिवर्तित मार्ग जयचंडी पहाड़, चांडिल, सीनी, बांसपानी, जरूली, जाखापुरा होकर पुरी की ओर रवाना हुई. 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग संबलपुर, झारसुगुडा रोड, इब होकर योगनगरी ऋषिकेश की ओर रवाना किया गया. इस ट्रेन का परिचालन रेलवे ने 4 जून को टाटानगर से झारसुगुडा स्टेशनों के बीच रद कर दिया है. इस तरह ट्रेन संख्या 2803 शालीमार संबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़गपुर, टाटा, राउरकेला और झारसुगुडा होकर संबलपुर गई. दूसरी ओर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को रद्द कर दिया गया है.











